October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबदायूं

बदायूं में युवक की संदिग्ध हालातो में हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(बदायूं )

बदायूं में युवक की संदिग्ध हालातो में हो गई मौत। उसका शव फंदे पर लटका मिला है । युवक पार्टनरशिप में ट्रैक्टर एजेंसी चला रहा था। परिजनों का कहना है कि कर्जा ज्यादा होने के कारण युवक ने आत्मघाती कदम उठाये  है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली दातागंज इलाके के गांव पापड़ हमजापुर निवासी जितेंद्र (38) पुत्र शिवसिंह ने दातागंज निवासी लल्लाबाबू नाम के व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में ट्रैक्टर एजेंसी चला रहे थे । कस्बा म्याऊं में शोरूम बनाया था। जितेंद्र के परिजनों के मुताबिक लल्लाबाबू पारिवारिक विवाद के चलते पिछले दिनों जेल में भेजा गया है। ऐसे में फर्म चलाने की जिम्मेदारी जितेंद्र पर आ गई है ।

इधर, कंपनी की उधारी समेत फाइनेंस रिकवरी भी उसे ही अपने स्टाफ से करानी थी। वहीं कंपनी के मेन आफिस से उधारी चुकाने का प्रेशर दिनोंदिन बढ़ रहा था। जबकि अन्य कुछ लोगों से भी उसने उधार रकम ली थी और वो लोग भी वापसी का दबाव बना रहे थे। परिजनों के मुताबिक यही दबाव जितेंद्र झेल नहीं जा सका और उसने फंदा लगाकर जान दे दी।

Related posts

आगे पीछे जा रहे दो ट्रैक्टरों के बीच में दबी पिकअप , दुर्घटना में एक युवक की हुई दुखद मौत

admin

_गांव में गंदगी से फैली भयानक बीमारी की आवाज उठाना ग्रामीणों को पड़ा भारी

admin

हरदोई में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

admin

Leave a Comment