June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

मूक बधिर युवक का शव आलू के खेत में पड़ा मिला

मूक बधिर युवक का शव आलू के खेत में पड़ा मिला
– परिजनों के अनुसार युवक अक्सर घर से निकल आता था – लेकिन वापस चला आता था – इस बार ऐसा नहीं हुआ संभवत सर्दी लगने से उसकी मौत हो गई
भास्कर न्यूज
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
नवाबगंज / फर्रुखाबाद
थाना व टा०ए० एरिया नवाबगंज के मोहल्ला /गांव सिरमौर बांगर निवासी अनमोल यादव पुत्र किशन सिंह का शव पड़ोस के गांव बिरसिंहपुर निवासी श्रीपाल के खेत में खड़ी आलू की फसल के बीच पडा देखा गया । वहां पहुंचे लोगों ने अचानक मृत पड़े किसी व्यक्ति को देखकर सूचना गांव वालों को दी । मौके पर भीड़ जमा हो गई । भीड़ में से कुछ लोगों ने मृतक की पहचान सिरमौरा बांगर निवासी मूक बधिर अनमोल यादव के रूप में की । इसके तुरंत बाद घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई । घबराए परिजन मौके पर पहुंचे । इसी के साथ सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विद्यासागर तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना से संबंधित जानकारी जुटाने का प्रयास किया । बताया गया कि मृतक अचानक अपने घर से निकल आया था । शाम को वह गांव के पास में एक नाली में गिर गया था । जिससे काफी ठंडक महसूस करने लगा उसे ढिढुरता देख लोगों ने आग जलाकर उसे त पाया । जब सही हो गया तो वहां से उठकर चला गया था । लेकिन वह घर नहीं पहुंचा । आज सवेरे उसका शव श्रीपाल के खेत में पड़ा पाया गया । मृतक के बाबा रविंद्र सिंह और भाई अश्विनी ने बताया कि अनमोल अक्सर घर से निकल आता था और घूम फिर कर वापस लौट आता था । किंतु इस बार वह घर वापस नहीं गया । नाली में गिरा जिससे भीगा और फिर रात को काफी सर्दी लगी होगी संभवत इसी कारण वह यहां खेत में गिर गया और उसकी मौत हो गई । भाई की सूचना पर तथा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । इधर मूक बधिर की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया ।

Related posts

उखरा मकान ध्वस्तीकरण मामले में लगभग एक दर्जन ग्रामीणों का किया पुलिस ने चालान

admin

समाधान दिवस में आईं नौ शिक़ायत, तीन का मौके पर हुआ निराकरण

admin

ध्वजारोहण के साथ आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया गणतंत्र दिवस

admin

Leave a Comment