August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कार्यकर्ताओं की जेल से रिहाई साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकात ना हो पाने जैसी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौपा

कार्यकर्ताओं की जेल से रिहाई साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकात ना हो पाने
जैसी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौपा
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
नबावगंज /फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने मुख्य मंत्री के नाम संवोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन थाना प्रभारी नबाबगंज को सौंपा । ज्ञापन से पूर्व संगठन के जिला अध्यक्ष
दीपू राठौर के आवास पर संगठन की बैठक हुई । बैठक में खास तौर पर अल्पसंख्यक जिला संयोजक अली कायम एवं जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने गहन मंत्रणा की जिसमें संगठन की भावी रणनीति पर विचार विर्मश हुआ । ज्ञापन में कहा गया कि गौतम बुद्ध नगर के 129 आंदोलनकारी किसान जो 3 दिसंबर 24 से गौतम बुद्ध नगर जेल में बंद हैं । जिनमें से चार किसानों से मुलाकात भी नहीं हो पा रही है और मिलने भी नहीं दिया जा रहा है । इनकी सम्मान सहित रिहाई की जाए । वहीं नवाबगंज को तहसील घोषित किया जाए । फर्रुखाबाद से नवाबगंज होते हुए रोडवेज सेवा संचालित की जाए । रेलवे अंडरपासों की मरम्मत की जाए । जिससे दुर्घटना होने का खतरा ना रहे ।
मोहम्मदाबाद संकिसा रोड सहित जिले में अन्य सड़कों के किनारे लगे विद्युत पोलों को आवागवन की सुविधा हेतु हटाकर सड़क से दूर पर लगाया जाए । जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके । इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related posts

27 नवम्बर को दिव्यांगों को वितरण किये जायेगें सहायक उपकरणः- जिलाधिकारी

admin

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मिलेगा प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष विचार रखने का मौका25 नबम्वर से कराये पंजीकरण

admin

मुख्य सचिव ने किया बिजली विभाग के कार्यालय व बर्जर पेंट्स यूनिट का निरीक्षण

admin

Leave a Comment