October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

*प्रेम में बाधा बन रहे प्रेमिका के भाई की प्रेमी ने की हत्या

*प्रेम में बाधा बन रहे प्रेमिका के भाई की प्रेमी ने की हत्या*

भास्कर न्यूज एजेंसी

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

 

बाराबंकी। चार दिन पहले बीएससी Ist ईयर का छात्र परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। शाम तक घर वापस ना आने पर छात्र के पिता ने पुलिस में सूचना दी कि उनका पुत्र परीक्षा देने के लिए घर से निकला था जो कि अभी तक घर वापस नहीं आया है। इसी सूचना के आधार पर बाराबंकी पुलिस ने छानबीन शुरू की तब छात्र की मोटर साइकिल नहर किनारे पड़ी मिली लेकिन छात्र का पता नहीं चला।

 

पुलिस ने एसडीआरएफ गोताखोर की मदद से शिवम की नहर में तलाश शुरू की। आज बाराबंकी पुलिस ने प्रेस वार्ता कर इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर हत्या करने वाले दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूरा मामला प्रेम में बाधा बनने के कारण हुआ है जहां पर हत्या करने वाले जय सिंह गौतम का शिवम तिवारी की बहन से प्रेम प्रसंग था। जो कि लड़की के भाई शिवम को पसंद नहीं था।

 

उसने जय सिंह का घर में आना जाना मना कर दिया था। इसी को लेकर जय सिंह शिवम से नाराज था और प्रेमिका के भाई की हत्या करने का प्लान बनाया और शिवम को अपनी बहन के बेटी होने की खुशी में पार्टी देने के लिए बुलाया। नहर के पास बुलाकर शिवम की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी उनकी तलाश करने में लगा रहा रहा। पुलिस और सर्विलांस की टीम ने आज अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related posts

थाना देवा पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित एक अभियोग में बरामद कुल 42 पेटी अंग्रेजी शराब का किया गया विनिष्टीकरण-

admin

फर्रुखाबाद आईटीआई में रोजगार मेला, 64 कंपनियां पहुंचीं:कई जिलों से आए अभ्यर्थी,

Bhaskarnews

सौ -वें – बर्ष में प्रवेश करने पर आरएसएस द्वारा साहसिक मोटरसाईकिल एवं साइकिल यात्रा आयोजित कर,किया नगर में भ्रमण

admin

Leave a Comment