June 15, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

नये वर्ष के पहले दिन नई ऊर्जा के साथ हुआ फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)जिलाधिकारी के फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प के भ्रमण के अगले दिन फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में अभूतपूर्व तेजी देखी गयी। जिलाधिकारी ने वर्ष 2024 के अंतिम दिन रजिस्ट्रेशन कैम्प के भ्रमण के दौरान जो निर्देश सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। उसका स्पष्ट असर नये वर्ष के प्रथम दिन दिखायी दिया। कार्मिकों ने नयी ऊर्जा व समन्वय के साथ कार्य किया। एक दिन पहले जन जागरूकता, समन्वय व कार्य की जानकारी की जो कमी दिखायी दे रही थी व नये वर्ष के पहले दिन नहीं दिखी। कॉमन सर्विस सेंटर व कैम्प में लगे कर्मचारी मुस्तैद नजर आये। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व फील्ड कर्मचारी निरंतर लोगों से संवाद करते रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि फॉर्मर रजिस्ट्री में किसानों की पूरी सहायता की जाये ताकि किसान सम्मान निधि की किश्त किसानों के खाते में निर्बाध रूप से पहुँचती रहे।

Related posts

चकमार्ग पर वाइक खडी देख , की तमंचा तान मारपीट , दी भविष्य में देख लेने एवं जान से मारने की धमकी

admin

नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने का अभियान शुरू

admin

शारदीय नवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर की मां भगवती की आराधना – पहले ही दिन देवी मंदिरों में उमड़ी वृतधारियों की भारी भीड़

admin

Leave a Comment