June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

खुन्नस मान रहे दबंगों ने उजाड़ी तम्बाकू फसल

खुन्नस मान रहे दबंगों ने उजाड़ी तम्बाकू फसल
– काफी लगात से तैयार फसल की बर्बादी देख पीडित ने की पुलिस से शिकायत
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
तम्बाकू फसल उजाड़ने का मामला थाना क्षेत्र कंपिल के गांव हजरतगंज का बताया जा रहा है । इस गांव के निवासी सुरेन्द्रसिंह द्वारा पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उसकी गांव स्थित भरगैन रोड के किनारे वाले निजी खेत में दो बीघा रकवे में तम्बाकू की फसल है ।
पीडित किसान का कहना है कि रविवार दिन ढले अंधेरा हो गया था । उसी समय वह अपनी फसल की सुरक्षा व देखभाल के लिए खेत पर गया । जहां उसी के गांव के कुछ दबंग शरारती टाइप के लोग बैठे थे । उन पर शक होने पर मैंने उन्हें टोककर वहां ना बैठने की बात कहते हुए विरोध किया । इस पर बे लोग नाराज हो गए । आरोप है कि इसी खुन्नस में उन्हीं दबंग लोगों ने खुरपी – डंडो एवं लाठियों से पीटकर तथा बुरी तरह कुचलकर उसकी खेत में खड़ी तम्बाकू की फसल को बर्बाद कर दिया । हुए नुकशान का अंदाज बता कृषक ने पुलिस से कार्रवाही की गुहार लगाई । पुलिस ने जांचकर आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिया ।

Related posts

अंश निर्धारण के मामले की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने कराया त्वरित निस्तारण

admin

3 वाहन बिना फिटनेस संचालन में एवं डग्गेमार बस सीज

admin

किसान नेताओं ने ज्ञापन सौंप विद्युत बिल, खाद की कालाबाजारी, स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ी स्थिति जैसी समस्याओं के निराकरण पर दिया जोर

admin

Leave a Comment