August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगर

चोरी की बरामद बुलेट थाने से फिर हुई चोरी – पुलिस तलाश में जुटी

कानपुर के बर्रा थाने में एक अधिवक्ता की चोरी की बरामद बुलेट थाना से दोबारा चोरी हो गई। अधिवक्ता बरामद बुलेट थाने पर लेने पहुंचे तो तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। बर्रा थाने में इस बात को लेकर अधिवक्ता ने हंगामा किया और अफसरों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बर्रा पुलिस ने आनन-फानन में मामले में चोरी की एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

थाना परिसर से गायब हुई बुलेट, सीसीटीवी से चोर हुये कैद 

एलआईजी वैष्णवी विहार जरौल फेस-2 निवासी अधिवक्ता अमर सिंह की 23 दिसंबर को बुलेट चोरी हो गई थी। उन्होंने मामले की बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बर्रा पुलिस ने 15 फरवरी 2025 को चोरी की बुलेट बरामद कर ली थी। इसके बाद बर्रा थाना परिसर में खड़ा कर दिया था। अमर सिंह जब बर्रा थाने अपनी बरामद बुलेट लेने के लिए कोर्ट का ऑर्डर लेकर पहुंचे तो दंग रह गए। उनकी बरामद बुलेट थाने से गायब थी। अब फिर से बर्रा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जीतेंद्र ठाकरे की तहरीर पर चोरी की एफआईआर दर्ज की है। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि बर्रा थाने से बरामद चोरी की बुटेल बरामद करने के लिए एक टीम गठित की गई है। सीसीटीवी समेत अन्य माध्यमों से चोरी की बुलेट बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

थाने से बुलेट चोरी पर पुलिस पर उठे कार्य शैली पर सवाल

बर्रा थाना परिसर से बुलेट चोरी होने से कानपुर पुलिस पर ही बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आखिर थाना परिसर से बुलेट कैसे चोरी हो गई इस घटना से  अफसर दंग रहे गये । एडीसीपी महेश कुमार ने चोरी के बाद बर्रा थाना प्रभारी को फटकार लगाई। इसके साथ ही जल्द से जल्द बुलेट बरामद करने का आदेश भी दिये ।

Related posts

दौड़ने का अभ्यास करने निकले तीन छात्र कार की टक्कर लगने से हुए गंभीर घायल -एक की मौत

admin

नाबालिक किशोरी के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को दिया अंजाम

admin

गणपति बप्पा मोरया के गगन भेदी उद्घोष के साथ निकली विसर्जन शोभा यात्रा – मटकी फोड़ . अबीर गुलाल की बौछार एवं गणेश आरती व भजन आयोजन से वातावरण हुआ भक्तिमय

admin

Leave a Comment