October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

89.08 लाख रुपये से होगा कन्हैया लाल मंदिर का कायाकल्प

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक) जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि कन्हैया लाल मंदिर यह पर्यटन विकास हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है और कल 89.08 लाख की स्वीकृति शासन की ओर से मिली है में से 35 लाख शासन द्वारा अवमुक्त कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि कन्हैया लाल मंदिर के पर्यटन विकास से जनपद में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं मंदिर के विकास हेतु प्राप्त धनराशि का वित्तीय नियमों के अधीन किया जाए। कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।

Related posts

रोजगार मेले मे 103 अभ्यर्थियों को किया गया चयनित

admin

विनियमित क्षेत्र में अवैध निर्माण, नियम विरुद्ध गेस्ट हाउस संचालन एवं अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान जारी

admin

अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

admin

Leave a Comment