June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार पर किया गया 50 लाख से अधिक कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन

फर्रुखाबाद, 25 जनवरी 2025, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 50 लाख से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया , बैठक में जनपद में चल रही 42 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई ।
सी0 एण्ड डी0 एस0 को ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय के निर्माणाधीन भवन के कार्य की गुडवत्ता खराब पाये जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश, जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विकास निगम लि0 को जनपद में उनके चल रहे कार्यो की गति धीमे होने पर नाराजगी जताई गई व कार्यो को तेजी से पूर्ण कराने के लिये निर्देशित किया गया, जिलाधिकारी द्वारा पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुडवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये,सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे, व कोई भी समस्या होने पर अवगत कराएं
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व संवंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम

admin

अमेठी में सांसद ने पीडी का वेतन रोका, विधायक ने की थी शिकायत

admin

निर्माण व सेवा क्षेत्र के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त व बिना गारंटी के लोन प्राप्त किया जा सकता है:- मंगला प्रसाद सिंह

admin

Leave a Comment