March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

मॉडर्न पब्लिक स्कूल की नन्हीं प्रतिभा पारिशा पांडे ने हासिल किया पहला स्थान

भास्कर ब्यूरो
सी पी दीक्षित
फर्रुखाबाद । शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की मेहनत और लगन ही उन्हें सफलता की ओर ले जाती है। ऐसा ही एक शानदार उदाहरण मॉडर्न पब्लिक स्कूल की केजी-1 की छात्रा पारिशा पांडे ने प्रस्तुत किया है। अपनी मेहनत और लगन के बल पर पारिशा ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
पारिशा की इस सफलता से उनके माता-पिता सौरभ पांडे और अनुराधा पांडे बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने अपनी बेटी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पारिशा शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली और सीखने के प्रति समर्पित रही है। वहीं, विद्यालय के शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने भी पारिशा की मेहनत की सराहना की और उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छोटी सी उम्र में ही पारिशा ने अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। वह भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनके इस सपने को पूरा करने के लिए उनके माता-पिता और शिक्षक हरसंभव मार्गदर्शन देने के लिए तैयार हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने पारिशा को आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन उसे आगे भी सफलता के शिखर तक पहुंचाएगी। पारिशा की इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षक और मित्रों ने उसे बधाइयां दीं। विद्यालय में भी पारिशा को सम्मानित किया गया। जिससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिली।

Related posts

किशोरी मोना की संभावित हत्या का मामला

admin

दर्दनाक सड़क हादसा ,तेज रफ्तार वैन ने महिला को कुचला , गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

admin

नहरौसा उच्चतर प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत: बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सुधार की मांग

admin

Leave a Comment