August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

चैत्र नवरात्र के दृष्टिगत एफ0एस0डी0ए0 द्वारा छापामार कार्यवाही कर जांच हेतु नमूने संग्रह किये

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

04 अप्रैल 2025

फर्रुखाबाद –

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश व जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चैत्र नवरात्र के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेषकर नवरात्र के अवसर पर तैयार होने वाले भोग/प्रसाद, सिंघाड़े का आटा, घी, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, कुट्टू का आटा व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 04.04.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अजीत कुमार के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवदास सिंह, श्री विनोद कुमार, डा0 शैलेन्द्र रावत एवं श्री अरूण कुमार मिश्र द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी।

* फर्रूखाबाद रोड, नेकपुर कलां, फतेहगढ़, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान मै0 भूतपूर्व अर्द्धसैनिक कल्यणा कैंटीन (खाद्य कारोबार कर्ता अंकित यादव पुत्र अशोक कुमार यादव) से खाद्य पदार्थ सेंधा नमक (ब्राण्ड मुंशी पन्ना) व किशमिश का एक-एक नमूना संकलित किया गया।

* पांचालघाट रोड, चांदपुर, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान किराना स्टोर (खाद्य कारोबार कर्ता जितेन्द्र कुमार सत्यार्थी पुत्र श्री रामविलास) से खाद्य पदार्थ कुट्टू का आटा, पैक्ड का एक नमूना संकलित किया गया।

Related posts

हरदोई डीएम मंगला प्रसाद ने रैन-बसेरा व अलाव की परखी हकीकत

admin

पुलिस हिरासत से भागा युवक रात भर तलाश करने में जुटी रही पुलिस

admin

शाहाबाद नगर स्थित आदर्श राष्ट्रीय इण्टर कालेज में आरएसएस ने युवा दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन

admin

Leave a Comment