October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

जमीन बंटवारा एवं गेहूँ फसल काटने के विवाद में मारपीट तथा देखलेन की धमकी का

आरोप – रिपोर्ट दर्ज
भास्कर न्यूज एजेंसी : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय गांव विलौना नगला मजरा भटासा में जमीन के बंटवारे को लेकर गेहूँ की फसल काटने के विवाद में युवक ने मारपीट के साथ ही भविष्य में देखलेने की धमकी देने का आरोप लगा – विरोधी पक्ष की शिकायत कर मामला थाने में दर्ज कराया । इस गांव के घायल पुष्पेन्द्र ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके परिवार के श्यामू, उसके भाई बवलू और अंकित से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गांव के कुछ व्यक्तियों की मौजूदगी में आपसी समझौता भी हो गया था, जिसमें पुष्पेन्द्र के परिवार को गेहूं की फसल काटने की बात तय हो गई थी । हुए पंचायती समझौते के अनुसार पुष्पेन्द्र अपने पिता शीशराम और माता कृष्णा देवी के साथ खेत में गेहूं की फसल काटने गया था। तभी श्यामू, बवलू और अंकित मौके पर पहुंचे और फसल काटने से मना करने लगे। जब पुष्पेन्द्र ने समझौते का हवाला दिया तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसे और थप्पड़ों से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे भविष्य में देख लेने एवं जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही है ।

Related posts

खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चो ने भक्ति गीत और राजस्थानी नृत्य किया प्रदर्शन

admin

अवैध शराब के विरूद्ध विशेष प्रर्वतन अभियान चलाये जाने हेतु आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों का गठन किया गया:- मंगला प्रसाद सिंह

admin

नशे के दुष्परिणामो से छात्रों को किया जागरूक शिक्षकों को जिला अधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी ने शपथ दिलाई

admin

Leave a Comment