June 13, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कर वसूली की संतोष जनक स्थिति ना होने पर डीएम ने दिए बसूली लक्ष्य के सापेक्ष करने का निर्देश

– आवकारी तथा परिवहन विभाग का कर वसूली कार्य सही पाया गया
भास्कर न्यूज एजेंसी : –
फर्रुखाबाद : –
जिले में विभिन्न विभागों की कर बसूली की स्थिति संतोष जनक ना होने पर डीएम ने वसूली लक्ष्य के अनुरूप करने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए ।
, जिलाधिकारी डॉ0 आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई ।
समीक्षा बैठक में वाणिज्य कर विभाग की बसूली लक्ष्य से बहुत कम पाई गई । जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई व संवंधित अधिकारियों को बसूली व प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये । , स्टाम्प एवं निवन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई । वहीं आबकारी विभाग की बसूली ठीक पाई गई ।परिवहन विभाग का बसूली में प्रदेश में प्रथम स्थान आया । मंडी कायमगंज की बसूली कम पाई गई ।, मंडी कायमगंज को प्रवर्तन कार्य बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया ।,वन विभाग की बसूली कम पाई गई ।, नगर पंचायत कंपिल की भी बसूली लक्ष्य से कम होना पाया गया । जिनकी वसूली कम पाई गई उन्हें कर वसूली के लिए सफल प्रयास करने की चेतावनी दे । वसूली लक्ष्य के अनुरूप करने का निर्देश दिया गया ।
इस अवसर पर बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,अपर जिलाधिकारी न्यायिक,उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कायमगंज, उपजिलाधिकारी अमृतपुर व सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

आगरा में दरोगा की पत्नी बोली- पति ने दिया जहर:फ्लैट और फॉर्च्यूनर गाड़ी मांग रहे है

Bhaskarnews

लोकसभा में पक्ष में 269, विरोध में 198 वोट पड़े; कांग्रेस ने कंहा , सरकार के पास बहुमत नहीं

admin

बिना पैमाइश निजी खेत पर चकरोड डलवाने का आरोप लगा , भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने सौंपा शिकायती पत्र

admin

Leave a Comment