October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन की हरदोई में धूम

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)आज सम्पूर्ण जनपद में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती धूम धाम से मनाई गयी। जिलाधिकारी ने अम्बेडकर पार्क स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।कलेक्ट्रेट परिसर विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन पर आधारित 2 लघु फ़िल्में दिखाई गयीं। जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब विषम परिस्थितियों से जूझते हुए आगे बढ़े। हमें विषम परिस्थितियों से हार नहीं माननी चाहिए। अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने कहा कि हमें बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने की जरुरत है। अधिकारी के रुप में हमें समाज के अंतिम व्यक्ति की सहायता के बारे में सोंचना चाहिए। सत्य निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कुछ कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। इसके आलावा विभिन्न विद्यालयों से प्रभात फेरी भी निकाली गयीं। दूसरी तरफ
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समस्त पुलिस कर्मियों को संबोधित किया गया । इस दौरान समस्त पुलिस अधि0/कर्म0 गण उपस्थित रहें।

Related posts

कानपुर में जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी तोड़ी:दूल्हा गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में मिला

admin

सबस्टेशन साहबगज की मैन लाइन ब्रेक डाउन, 50गावो की बिजली गुल,15घण्टे मे नही मिला फाल्ट

admin

कम छात्र संख्या के आधार पर परिषदीय विद्यालयों को बंद करने का विरोध कर यूटा ने भाजपा विधायक को सौंपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment