October 7, 2026
Bhaskar News Agency
आगराउत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, मटके फोड़े

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

22 अप्रैल 2025

आगरा –  समादवादी पार्टी ने दोबारा वो क्यों दिया। 70 साल बाद भी वही स्थिति है। यह बातें आगरा पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर दलितों के हितैषी दलों के बीच हुई। हितैषी दल आपस में भिड़ गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कुछ लोग बाह इलाके के दलित समाज के लोगों को लेकर सीपी कार्यालय पहुंचे थे। सीपी कार्यालय पहुंचे पीड़ितों ने अपने गले में मटकी और हाथों में झाड़ू पकड़ी हुई थी। उसी समय भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के कुछ लोग एत्मादपुर में फायरिंग की घटना के पीड़ितों को लेकर सीपी कार्यालय पहुंचे। सीपी कार्यालय में आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी पार्टी के पदाधिकारी दलित समाज के लोगों के गले में मटकी और हाथों में झाड़ू देखा तो वो भड़क गए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने दलित समाज के गले से मटकी हाथों से झाड़ू छुड़ाने के लिए बहुत बलिदान दिए हैं। तुम किसी के बहकावे में आकर समाज को लज्जित मत करो।

 

Related posts

यज्ञ की सुगंधित आहुतियों के बीच एससी एसटी आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने ओसीआर में किया गृह प्रवेश

admin

धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

admin

कम अटेंडेंस पर जताई नाराजगी, अलीगढ़ में एएमयू छात्रों ने किया प्रदर्शन

admin

Leave a Comment