October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बने पुल की रेलिंग कई महीने से बीचों बीच की रेलिंग टूट गई है।

 

भास्कर न्यूज़

मनीष कुमार की खास रिपोर्ट

सूरतगंज बाराबंकी। क्षेत्र के सूरतगंज-हेतमापुर मार्ग पर स्थित लालपुर करौता गांव के समीप बने पुल की रेलिंग कई महीने से बीचों बीच की रेलिंग टूट जा चुकी है जिसके कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, साथ ही टूटी हुई रेलिंग का मौके पर से कोई अता पता नहीं है। जबकि इस टूटी रेलिंग को टूटे हुए कई माह बीत जाने के बावजूद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा इस तरफ अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र पुल की रेलिंग को ठीक कराने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीण बसंत महराज, राजू कोटेदार , ताहिर प्रधान , मोहम्मद वसीम , पवन यादव , दिनेश प्रधान , रामभारत यादव , हरीश मिश्रा , मनोज यादव , सुरेंद्र तिवारी , संतोष यादव , सैय्याद हुसैन सहित कई अन्य लोगों का मानना है कि पुल की टूटी रेलिंग वाले हिस्से पर हमेशा खतरा बना रहता इस पुल से दिन रात सैकड़ों वाहन गुजरते रहते जिससे इस जगह पर कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है। खास कर अंधेरी रात में आवागमन वालो को पुल पार करने के लिए यह जगह काफी खतरनाक बन गई है। इसलिए विभाग द्वारा शीघ्र-अतिशीघ्र पुल की टूटी हुई रेलिंग को ठीक किया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

Related posts

सौ -वें – बर्ष में प्रवेश करने पर आरएसएस द्वारा साहसिक मोटरसाईकिल एवं साइकिल यात्रा आयोजित कर,किया नगर में भ्रमण

admin

नौकरी के नाम पर 14 लाख की ठगी, दबाव में पिता की मौत, पीड़ित ने जिलाधिकारी से की न्याय की गुहार

admin

कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल में इलाज में फर्जीवाड़ा

admin

Leave a Comment