March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कायमगंज चीनी मिल में मॉक ड्रिल,

आपात स्थिति में कर्मचारियों ने कर दिखाया साहस के साथ बचाव का तरीका
-मॉक ड्रिल में जैसे ही बजा सायरन कार्यक्रम में भाग ले रहे कर्मचारियों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंच किया बचाव का सफल प्रयास
– घायल एसडीओ को आपात चिकित्सा दे , बताए गए वचाव के तरीके
भास्कर न्यूज एजेंसी –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पल पल बदलती स्थिति को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूर्वाभ्यास ने तौर पर ( मॉक ड्रिल ) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पूरी तरह हर व्यक्ति सुरक्षित रह सके इसके लिए प्रशासन व पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं । इसी अभ्यास के लिए आज बुधवार को कायमगंज की औद्योगिक इकाई सहकारी चीनी मिल में मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर करीब दो बजे अचानक मिल का सायरन बजा। सायरन की आवाज सुनते ही कर्मचारियों में हलचल मच गई और सभी सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े।मॉक ड्रिल के दौरान सहायक अभियंता आरपी सिंह के घायल होने का सीन तैयार किया गया , तो मिल के गार्ड संजीव ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अपने कंधे पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। वहां पहले से तैयार इमरजेंसी वार्ड में फार्मासिस्ट टिंकू ने प्राथमिक चिकित्सा सुविधा दे उपचार करने का दृश्य दर्शाया ।
मौके पर मौजूद एसडीएम रवींद्र सिंह ने सभी कर्मचारियों को इमरजेंसी स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय समझाए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में घबराने की बजाय, शांति और समझदारी से काम लें। सीओ संजय वर्मा ने भी मॉक ड्रिल के दौरान होने वाले खतरों से निपटने के कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।मॉक ड्रिल आयोजन पर तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, चीनी मिल प्रधान प्रबंधक शादाब असलम, प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, सीसीओ प्रमोद यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी ने उपस्थित रह कर सहभागिता की । इस मॉक ड्रिल आयोजन को वहां मौजूद सभी लोगों ने सुरक्षा के लिए सराहनीय एवं आवश्यक एवं उत्तम तरीका बताया ।

Related posts

संबिधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

admin

हरदोई केंद्रीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 62वां स्थापना दिवस

admin

जिला जज व जिलाधिकारी ने किया संप्रेक्षण गृह का संयुक्त निरीक्षण

admin

Leave a Comment