March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

जहरीला सांप के काटने से नवयुवक की हुई मौत

भास्कर न्यूज़

मनीष कुमार की खास रिपोर्ट

बाराबंकी

सूरतगंज बाराबंकी। लोधौरा के महादेवा में जूता-चप्पल की दुकान चलाने वाले विशाल गौतम (28) की गुरुवार तड़के सांप के काटने से मौत हो गई। वह पांचू पुरवा मजरे गोबरहा गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब तीन बजे विशाल को सोते समय सांप ने डंस लिया। उन्हें तत्काल सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विशाल के भाई लकी ने बताया कि पहले भी उनकी छोटी बहन की सांप के काटने से मौत हो चुकी है। उनके पिता की पहले ही हार्ट अटैक से मृत्यु हो चुकी है। घर की सारी जिम्मेदारी विशाल ही संभाल रहे थे।

मृतक का शव परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम कराए ही महादेवा वापस ले आये। ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन ने मामले की जानकारी हल्का लेखपाल संतोष कुमार वर्मा को दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज वर्मा, लेखपाल और ग्राम प्रधान ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी ताकि सरकारी सहायता मिल सके, लेकिन परिजनों ने शव की स्थिति का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया।

गांव में शोक की लहर है। लोग कह रहे हैं कि एक ही परिवार में दूसरी बार सांप के डसने से मौत होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Related posts

यातायात को व्यवस्थित करने के लिए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

admin

नाबालिग पुत्री को छेड़ने वाले कलयुगी बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

admin

विश्व मानव संघ के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई

admin

Leave a Comment