June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

मुख्य सचिव ने किया बिजली विभाग के कार्यालय व बर्जर पेंट्स यूनिट का निरीक्षण

हरदोई।मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार सिंह ने आज संडीला में विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय संडीला व बर्जर पेंट्स यूनिट का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह संडीला के बिजली विभाग के कार्यालय पहुँचे। यहाँ जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया तथा उन्हें सलामी दी गयी। समीक्षा के दौरान उन्होंने विभिन्न सेक्टरों को विद्युत आपूर्ति आदि की जानकारी ली। यहाँ से निकलकर वह सोम तिराहे के पास सांवरिया ग्रुप द्वारा आयोजित भंडारे में हिस्सा लिया। इसके बाद वह बर्जर पेंट की यूनिट पहुँचे। उन्होंने बर्जर के अधिकारियों से उत्पादन प्रक्रिया व कच्चे माल आदि की जानकारी ली। यहाँ पर उनको वन ट्रिलियन इकोनॉमी पर आधारित वीडियो दिखायी गयी। उन्होंने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल, जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के साथ फैक्ट्री के परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ फैक्ट्री के कालरेंट ब्लॉक, वाटर बेस ब्लॉक व वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया तथा यूनिट की कार्य प्रणाली जानी। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भीषण सर्दी के मौसम में अलाव जलाए जाने तथा नपा से संबंधित अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा ज्ञापन

admin

कॉलेज में अपर जिलाधिकारी ने किया सरस्वती वाटिका का उद्घाटन

admin

मोबाइल रिकवरी टीम ने 365 मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को किया सुपुर्द

admin

Leave a Comment