October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

हरदोई।आज जिला जज सुशील कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। जिला जज ने बंदियों से विधिक सहायता के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास वकील ना हो तो उसे सरकारी वकील मुहैया कराया जाए। सभी अधिकारियों ने बंदियों से जेल की व्यवस्थाओं के संबंध में संवाद किया। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कैदियों को रोस्टर के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। बंदियों में रचनात्मक गतिविधियों का संचार किया जाए। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीमार बंदियों का हाल-चाल जाना तथा डॉक्टर को बंदियों का अच्छी तरह से इलाज करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि सभी सुरक्षा गार्ड अपनी ड्यूटी पर लगातार मुस्तैद रहे। इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया

admin

कई संगठनों ने नपा द्वारा टैक्स बृद्धि की सूचना मिलते ही – कड़े विरोध के साथ दी आंदोलन की चेतावनी

admin

ब्राह्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ मे महिला शक्ति सम्बाद का आयोजन किया गया

admin

Leave a Comment