August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जाहिद हुसैन
कमालगंज
कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ईसापुर में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान आयशा के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व स्थानीय निवासी तौला ड्राइवर से हुई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही कमालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही फतेहगढ़ से फॉरेंसिक टीम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।चोट के निशानों ने खड़े किए सवाल परिजनों के अनुसार मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि साजिशन हत्या हो सकती है मृतका की मां का गंभीर आरोप”घरेलू कलह और हिंसा से थी परेशान”मृतका की मां ने आरोप लगाया कि ससुराल में अक्सर घरेलू कलह बनी रहती थी।”घर में आपसी विवाद और मारपीट का माहौल रहता था, बेटी को मारपीट कर के रखा जाता था,मायके नहीं भेजा जाता था। हमारी बेटी को प्रताड़ित किया गया और आज उसे मार डाला गया।स्थानीय लोग कर रहे समझौते का प्रयास, परिजन बोले इंसाफ चाहिए, समझौता नहीं”
मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय प्रभावशाली लोग मामले को दबाने और समझौते की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन उनका साफ कहना है कि “हमारी बेटी की जान गई है, हमें इंसाफ चाहिए, कोई समझौता नहीं होगा।पुलिस जांच में जुटी हुई है
कमालगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू हिंसा के खिलाफ समाज को सोचने पर मजबूर करता है।

Related posts

आगरा की तरफ से आ रहा था परिवार; आगे चल रहे ट्रक में घुसी हुंडई कार

admin

बच्चो में प्रतिभा की कमी नहीं: उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

admin

घोड़े पर सवार होकर बालिका बनी झलकारी बाई

admin

Leave a Comment