October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

आईजीआरएस शिकायतों के जाँचकर्ता अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य करें:-डीएम

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झाजाँचकर्ता अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य करें। की अध्यक्षता में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में समय व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में न जाने दी जाये। जाँचकर्ता अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य करें। निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का ध्यान रखा जाये। शिकायत अपलोड करने से पूर्व जाँच आख्या का भली भांति अध्ययन कर लिया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

तहसील समाधान दिवस में हंगामा:विधायक-एसडीएम में नोकझोंक, जांच की मांग

Bhaskarnews

बच्चों को तालाब/पोखर/नदी में स्नान करने से रोकेंः-जिलाधिकारी

admin

18 ई-रिक्शा सीज, लगाया रू0 1.05 लाख जुर्माना

admin

Leave a Comment