August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

तकनीकी खराबी सही होने पर फिर शुरू हुई चीनी मिल में गन्ना पेराई

तकनीकी खराबी सही होने पर फिर शुरू हुई चीनी मिल में गन्ना पेराई
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
दि किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना पेराई कार्य शुरू हुए करीब 27 दिन बीत गए । अब तक 2 लाख 84 हजार कुंतल गन्न्ने की पेराई हो चुकी है। बीच बीच में तकनीक खराबी के कारण पेराई कार्य कई बार रुका । इस कारण चीनी उत्पादन प्रभावित हुआ वहीं तौल के इंतजार में किसान भी परेशान होते रहे । गुरुवार को फिर से वायलर चोक होने से मिल बंद हो गया था । पूरे दिन तकनीशियन टीम आई तकनीकी कमी को सही करने में जुटी रही । तब जाकर शुक्रवार को सुबह तक आई खराबी सही हो सकी। इसके बाद पेराई कार्य शुरू हो सका ।
इसी के साथ गन्ना तौल भी शुरू हो गई। मिल यार्ड में वाहनों में गन्ना लेकर तौल का इंतजार कर रहे किसानों ने राहत की सांस ली। उनका कहना है पुरानी मशीनों के कारण यह दिक्कत आ रही है। इस कारण बीच बीच में तकनीकी खराबी आ जाती है। सर्दी में उन्हें काफी दिक्कत होती है। पेराई बंद होने से तौल बंद हो जाती है। इससे उन्हें काफी इंतजार करता पड़ता है। मिल प्रशासन ने बताया कि पेराई कार्य शुक्रवार को तड़के चार बजे शुरू हो गया था ।

Related posts

संकिसा अषाढी मेले मे श्रद्धालुओ का दर्शन को उमडा शैलाव ,मैन मार्ग बना पार्किंग लगा जाम

admin

अमेठी में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान, जाम से नहीं मिल रही निजात

admin

अमृतपुर थाना निरीक्षण में एसपी संतुष्ट: व्यवस्थाएं दुरुस्त,साफ-सफाई व चाक-चौबंद इंतजाम की सराहना

admin

Leave a Comment