June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट से मचा हड़कंप, दो की मौत की आशंका, कई घायल

फर्रुखाबाद ब्यूरो

कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट से मचा हड़कंप, दो की मौत की आशंका, कई घायल — फर्रुखाबाद का सातनपुर मंडी रोड हादसे से दहला

*फर्रुखाबाद* के थाना कादरीगेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी रोड पर शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि कोचिंग सेंटर की पूरी इमारत हिल गई और उसके हिस्से करीब 20 मीटर दूर तक जा गिरे। आसपास की दुकानों और मकानों की खिड़कियां चटक गईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे के आसपास यह विस्फोट हुआ, उस समय कोचिंग संस्थान में कुछ छात्र और शिक्षक मौजूद थे। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी-अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे।स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना कादरीगेट पुलिस, फायर टीम और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र को चारों ओर से  सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए ।एसपी आरती सिंह ने बताया कि घटना अत्यंत गंभीर है, जांच टीम गठित कर दी गई है। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है — यह सिलेंडर ब्लास्ट है या किसी रासायनिक पदार्थ के कारण, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकेगी। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी भयानक थी कि लोग कुछ क्षणों के लिए समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या। प्रशासन ने आसपास के नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related posts

लखनऊ में रात से गरज-चमक के साथ बारिश:3 अप्रैल तक ऐसे ही रहेगा मौसम

Bhaskarnews

समाधान दिवस में डीएम एसपी ने लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान का दिया निर्देश

admin

लोकतंत्र सेनानी शिवराज सिंह व डा.आलोक नीलू की पुण्य तिथि पर ट्राई साईकिल एवं बीज वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment