August 6, 2026
Bhaskar News Agency
आगरा

विदाई के बाद सीधे इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन:आगरा में दूल्हा हाथ थामकर ले गया, बोला- पत्नी का हर कदम पर साथ दूंगा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

आगरा संवाददाता –

लाडूखेड़ा ब्लॉक मुख्यालय के रहने वाले मनोज कुशवाहा साइबर कैफे चलाते हैं। करीब 3 महीने पहले अनीशा कुशवाहा अपने किसी काम से उनके साइबर कैफे पर आई थीं। वह पास के ही गांव में रहती हैं। इस बीच दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

दोनों ने अपने घरबालों  को राजी किया  तो घरवाले भी उनकी शादी करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद 21 फरवरी को मनोज और अनीशा की शादी हुई। शादी से एक दिन पहले ही अनीशा को पता चला कि रविवार को उसका आंगनबाड़ी वर्कर की पोस्ट के लिए इंटरव्यू है।

 अनीशा ने मनोज को बताया कि वो इंटरव्यू देना चाहती है। , शादी के तुरंत बाद कैसे गांव से शहर पहुंचेगी? उसने कहा कि इंटरव्यू छोड़ देते हैं।  मनोज, मैं रास्ता निकालता हूं।

आगरा में शादी की रस्मों के बाद दुल्हन की विदाई होनी थी। लेकिन, दूल्हा उसको विदा कर अपने घर ले जाने की जगह सरकारी नौकरी का इंटरव्यू दिलाने लेकर चला गया।इसके बाद मनोज ने घरवालों को पूरी बात बताई। कहा कि शादी में फेरे की रस्में जल्दी पूरी कराकर विदाई करानी है। इसके बाद मनोज दुल्हन को विदा कराकर घर ले जाने की जगह सीधे आगरा जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन ले गया।दुल्हन ने शादी के पहले ही बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्कर की वैकेंसी के लिए फॉर्म भर रखा था।

Related posts

समाजवादी पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, मटके फोड़े

admin

आगरा में ट्रक ने तीन को रौंदा:दो की मौके पर मौत, एक घायल; ट्रक ड्राइवर फरार

Bhaskarnews

40 लाख मांगने वाले दहेज लोभियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

admin

Leave a Comment