June 5, 2026
Bhaskar News Agency
लखनऊ

लखनऊ में मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर के घर पर पहुंची आयकर टीम मारा छापा;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता –

लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा से मौजूदा विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। उनके दो बड़े ऑपरेशन हो चुके हैं। पिछले महीने ही वह अमेरिका से ब्लड चेंज कराकर लौटे हैं।उमाशंकर के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। बुधवार सुबह 7 बजे; विधायक के गोमती नगर स्थित आवास 50 से ज्यादा अफसर गाड़ियों से पहुंचे। लखनऊ पुलिस भी साथ है।

आयकर टीम ने विधायक के आवास को घेर लिया है। किसी के भी अंदर या बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। अफसर विधायक के आवास के अंदर फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

फिलहाल वह लखनऊ स्थित आवास पर आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

Related posts

गृह मंत्री के बयान के खिलाफ लखनऊ में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

admin

लखनऊ में कार से आकर युवक ने गोमती नदी में कूद कर दी जान

admin

लखनऊ दुनिया का 58वां सबसे प्रदूषित शहर-बच्चों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा बन रहा है

Bhaskarnews

Leave a Comment