March 7, 2026
Bhaskar News Agency
राजनीति

योगी पहली बार पहुंचे जापान, बच्ची ने तिलक लगाया:बोले- यूपी में जितनी चुनौतियां,हैं उतनी संभावनाएं;होती है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

उत्तर प्रदेश संवाददाता –भगवान राम और बुद्ध का जिक्र कर बात शुरू की योगी ने कहा- लैंड ऑफ सनराइज को नमन करता हूं। भारत और जापान का संबंध सूर्य की पहली किरण से शुरू होता है और सूर्यवंश की राजधानी यूपी को एक आत्मीय संवाद के साथ जोड़ता है। उसे ही आगे बढ़ाने के लिए आपके बीच आया हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज जिन ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है, उसे आगे बढ़ाने आया हूं। भारत और जापान के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हो सकें, इसमें यूपी की भूमिका को बताने के लिए आपके बीच आया हूं।

CM योगी जापान पहुंच गए हैं। उन्होंने बुधवार को जापान की राजधानी टोक्यो में ‘यूपी इन्वेस्टमेंट रोडशो’ में हिस्सा लिया। निवेशकों से बात की। उन्हें संबोधित करते हुए यूपी में आपार संभावनाओं का जिक्र किया। उन्होंने जापानी निवेशकों को यूपी आने का न्योता दिया। कहा- उत्तर प्रदेश में जितनी चुनौतियां हैं, उतनी ही संभावनाएं हैं।

योगी ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-जापान रिश्ते मजबूत हुए हैं। यूपी आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य है। जितनी बड़ी आबादी है, उतनी बड़ी चुनौतियां हैं, उतनी ही ज्यादा संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को जमीन पर उतारने के लिए हम 9 साल से काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा- भारत में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाले राज्य के तौर पर यूपी ने खुद को स्थापित किया है। यूपी ने अपनी अर्थव्यवस्था को तीन गुना, प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना करने में सफलता पाई है। भारत की इकोनॉमी में कभी यूपी एक बीमारू राज्य माना जाता था, आज यह भारत की इकोनॉमी का इंजन बनकर खड़ा है।

योगी ने कहा- आइए, आप सभी यूपी के सुरक्षित माहौल में निवेश करिए, अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के सपने को पूरा करिए। हम और हमारी सरकार आपका हमारे प्रदेश में स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

Related posts

पद की लालसा नहीं; जब मुख्यमंत्री था तब मोदी साथ खड़े रहे, जो फैसला लेंगे स्वीकार-एकनाथ सिंदे

admin

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत बोले- सांसद बनने के बाद आय नहीं बढ़ी:

Bhaskarnews

Leave a Comment