October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

सिंगरौली बजट सत्र में विधानसभा समिति से जांच कराने अड़ी, वॉकआउट किया; कार्यवाही दो बार स्थगित

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

मध्य प्रदेश संवाददाता –

विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली जिले के धिरौली स्थित अडानी के कोल ब्लॉक का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि कोल ब्लॉक के लिए 8 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है और कलेक्टर की सूची के अनुसार 12,998 परिवार प्रभावित हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित आदिवासी परिवारों को पूरा मुआवजा नहीं मिला है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुआवजा राशि बाहरी लोगों को भी दी गई है। थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया की पत्नी को 15,94,990 रुपए और यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह की पत्नी स्वाति सिंह के नाम पर 14,42,482 रुपए मुआवजा दिया गया। उन्होंने इस मामले की विधानसभा समिति से जांच कराने की मांग की।

  कांग्रेस विधायक जांच के लिए मांग पर अड़े रहे। अध्यक्ष के आश्वासन के बावजूद कांग्रेस विधायक संतुष्ट नहीं हुए और विरोध जारी रखा। इसके बाद कांग्रेस के विधायकों ने विरोध स्वरूप सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया। इस बीच सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई।

Related posts

अलीगढ़ में सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस फिर भी झलके जाम:लोगों ने उड़ाया अबीर-गुलाल,

Bhaskarnews

भाजपा के खिलाफ डाली थी भ्रामक पोस्ट पर पर दर्ज किया मुकदमा

admin

फर्रुखाबाद में कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र मिले:

Bhaskarnews

Leave a Comment