October 7, 2026
Bhaskar News Agency
फिल्म जगत

दीपिका पादुकोण ने ‘द व्हाइट लॉटस’ का दूसरा मौका गंवाया:ऑडिशन देने से इंकार मचा तहलका

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फिल्म संवाददाता -सूत्रों के अनुसार, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ‘द व्हाइट लॉटस’ के मेकर्स उन्हें इस प्रतिष्ठित एंटीथोलॉजी ड्रामा सीरीज के लिए अप्रोच करना चाहते थे, लेकिन कास्टिंग प्रक्रिया के तहत ऑडिशन अनिवार्य है। बताया गया है कि शो के निर्माता हर कलाकार से ऑडिशन लेना चाहते थे, लेकिन दीपिका इस प्रक्रिया के लिए तैयार नहीं थीं। यही वजह रही कि यह इंटरनेशनल मौका उनके हाथ से निकल गया।

यह कोई पहली बार नहीं है जब दीपिका को इस शो के लिए अप्रोच किया गया हो। बताया जा रहा है कि पिछले (सीजन 3) के दौरान भी उनसे संपर्क किया गया था, लेकिन उस समय वह प्रेग्नेंसी के कारण भूमिका स्वीकार नहीं कर पाईं थीं। अब जबकि सीजन 4 की तैयारियां चल रही हैं, मेकर्स ने फिर से उनसे संपर्क किया, लेकिन इस बार ऑडिशन की शर्त के कारण बातचीत आगे नहीं बढ़ी।

अगर दीपिका इसमें शामिल हो पातीं तो यह उनके हॉलीवुड में एक बड़े कमबैक जैसा होता, क्योंकि उन्होंने 2017 की फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के बाद हॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं किया है।यह खबर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये तहलका मचा रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि उन्होंने सीरीज के लिए ऑडिशन देने से मना कर दिया।

Related posts

द केरल स्टोरी-2 रिलीज रोकने की याचिका पर सुनवाई:, कोर्ट बोला- हम रोक लगा सकते हैं,

Bhaskarnews

रणवीर सिंह कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंचे:’कंतारा विवाद’ को लेकर प्राइवेट कंप्लेंट और दर्ज FIR रद्द करने की मांग की

Bhaskarnews

मुंबई में ‘सुबेदार’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट घर में कोई मेरा फैन नहींबोले,:अनिल कपूर

Bhaskarnews

Leave a Comment