October 7, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में मजदूर ने की आत्महत्या:शराब का आदी था मृतक

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद शहर में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला स्रावित खां निवासी 40 वर्षीय बादाम सिंह पुत्र स्व. रघुनाथ सिंह का शव शनिवार सुबह उनके घर में फंदे पर लटका मिला।

मृतक के छोटे भाई सोनू सिंह ने बताया कि बादाम सिंह मजदूरी का काम करते थे। सुबह जब उन्होंने अपने बड़े भाई का शव मकान के मुकले में लकड़ी डालकर साड़ी से बनाए गए फंदे पर लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बादाम सिंह शराब पीने के आदी थे।

बादाम सिंह की पत्नी का 10 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका था। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी संध्या 18 वर्ष की है और सबसे छोटा बेटा सिद्धार्थ 12 वर्ष का है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है।

काशीराम कॉलोनी चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने कांस्टेबल कन्हैया लाल चौधरी, कांस्टेबल सुभाष पांडेय, कांस्टेबल अनुज तिवारी और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Related posts

शमशाबाद में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी

Bhaskarnews

महिला दिवस पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान के NCC कैडेट्स के द्वारा एक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

admin

महाशिवरात्रि के अवसर पर लोधेश्वर महादेवा में लगा शिव भक्तों का तांता

admin

Leave a Comment