October 7, 2026
Bhaskar News Agency
जयपुरधर्म

गोविंददेवजी मंदिर में भक्तो ने गुलाल और फूलो से होली उत्सव, मनाया

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

जयपुर संवाददाता –

जयपुर के श्री गोविंददेवजी मंदिर में आज होली उत्सव मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिर में विशेष झांकियां सजाई गई। सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर सबसे पहले ठाकुर जी को फूलों की होली अर्पित की गई। इसके बाद गुलाल चढ़ाया गया। राजभोग झांकी में भी ठाकुर श्रीजी को गुलाल अर्पित कर आरती की गई।

मंदिर परिसर में भक्त चंग की थाप और पारंपरिक होली गायन के साथ रंगों की होली खेलेंगे। उत्सव को लेकर मंदिर में विशेष दर्शन व्यवस्था लागू की गई है।

आज के दर्शन का समय

मंगला झांकी सुबह 4.00 से 6.30 बजे तक रहेगी। धूप दर्शन सुबह 7.00 से 8.45 बजे तक होंगे। श्रृंगार दर्शन सुबह 9.30 से 10.15 बजे तक रहेंगे। राजभोग दर्शन सुबह 10.45 से 11.30 बजे तक होंगे। ग्वाल दर्शन शाम 4.45 से 5.15 बजे तक रहेंगे। अभिषेक दर्शन शाम 5.45 से 7.15 बजे तक होंगे, इसके बाद संध्या आरती होगी। शयन झांकी रात 7.45 से 8.30 बजे तक रहेगी।

उत्सव को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बढ़ने लगी है और पूरे परिसर में होली का माहौल दिखाई दे रहा है।भक्तों में होली को लेकर हर्सोल्लास है

Related posts

बरसाना में सखियाँ दुल्हन की तरह सजकर सखियों ने डांस किया:मटकी में अवीर भरकर -थाल में लड्डू लेकर नंदबाबा मंदिर पहुंचीं, थोड़ी देर में लड्डूमार होली

Bhaskarnews

10 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

admin

2 दिन रहेगी वैशाख मास की अमावस्या:पितरों के लिए धूप-ध्यान करें 7 मई को, 8 को करें नदी स्नान और दान-पुण्य

admin

Leave a Comment