October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा 300 किलोग्राम लहन किया गया नष्ट

भास्कर न्यूज एजेंसी

फर्रुखाबाद संवाददाता –  जनपद-फर्रुखाबाद आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 महोदय के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रूखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद श्री जी0 पी0 गुप्ता के पर्यवेक्षण में *विशेष प्रवर्तन अभियान* के अंतर्गत आज दिनांक 03/03/2026 को

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह, थानाध्यक्ष कादरी गेट कपिल चौधरी मय पुलिस एवं आबकारी स्टाफ द्वारा संदिग्ध ग्राम- लकूला मे दबिश दी गई। लगभग 300 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट की गई। 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Related posts

नाबालिग दलित लड़के का जबरन धर्म परिवर्तन, रेस्तरां मालिक गिरफ्तार

admin

अखिलेश यादव 2047तक सत्ता का ख्बाव न देखें:-केशव प्रसाद मौर्य

admin

एकता का संदेश देशवासियों के बीच भी फैलायें:- प्रफुल्ल कुमार त्रिवेदी

admin

Leave a Comment