August 10, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकन्नौज

नगला गांगिन में सफाईकर्मी नदारद:ग्रामीण ने कहा एक महीने से गाँव की सफाई नही हुई

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कन्नौज संवाददाता –

छिबरामऊ विकासखंड क्षेत्र की कसबा ग्राम पंचायत के मजरा नगला गांगिन में होली के त्योहार से पहले सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक महीने से गांव में सफाईकर्मी नहीं आया, जिससे नालियां बजबजा रही हैं और गंदगी से लोग परेशान हैं।

त्योहार के मद्देनजर जब हालात नहीं सुधरे, तो ग्रामीणों ने स्वयं ही सफाई अभियान शुरू कर दिया। नगला गांगिन निवासी सब्बन ने बताया कि कई बार सूचना देने के बावजूद सफाईकर्मी गांव में नहीं पहुंचा।

ग्रामीणों ने मिलकर नालियों की सफाई की, ताकि होली का त्योहार गंदगी के बीच न मनाना पड़े। उनका कहना है कि नियमित सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। त्योहार के समय गांव में बाहर से आने वाले लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान मुकेश चंद ने बताया कि सफाईकर्मियों से बात कर जल्द ही नालियों की समुचित सफाई कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।

वहीं, पंचायत सचिव गौरीशंकर ने कहा कि मामले में संबंधित प्रधान से वार्ता की जाएगी और शीघ्र ही सफाई कार्य कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी और यदि सफाईकर्मी की लापरवाही पाई गई, तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

कुश्ती में विवाद के बाद लंगोट में थाने पहुंचा पहलवान:दोनों पहलवान में समझौता

admin

फर्रुखाबाद में 4 ओवरलोड ट्रक सीज:जीएसटी विभागों ने 2.33 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

admin

लखनऊ में होली की हुड़दंग में 70 लोगों की आंखें जख्मी हुईं:

Bhaskarnews

Leave a Comment