October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकन्नौज

डॉक्टर बोला- मरीज मरे तो मरने दो, हम नौकर नहीं किसीके :कन्नौज मेडिकल

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कन्नौज संवाददाता –

कन्नौज के तिर्वा स्थित किसवापुर गांव निवासी राकेश राठौर के बेटे कृष्ण कुमार उर्फ मिंटू का सोमवार दोपहर जेवां गांव के पास एक्सीडेंट हो गया था। पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजन जब घायल कृष्ण कुमार को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, तो इमरजेंसी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। वहां मौजूद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी आपस में होली खेलते नजर आए।राकेश राठौर ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नशे में थे और गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने कहा,

मरीज मर जाए तो मर जाने दो, हम तुम्हारे नौकर नहीं हैं।” घायल युवक के परिजनों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो डॉक्टरों ने उनका मोबाइल छीन लिया और हंगामा बढ़ गया। शोर-शराबा सुनकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों को चेतावनी दी कि अगर वे अपना काम ठीक से करें तो हंगामा नहीं होगा। इसके बाद राकेश राठौर ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में होली के उत्सव के बीच डॉक्टरों पर खुमार इतना छाया कि उन्होंने एक दुर्घटना में घायल युवक को दो घंटे तक इलाज नहीं दिया। घायल युवक के पिता ने जब इलाज न मिलने का वीडियो बनाया, तो डॉक्टर भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। इस घटना के बाद कॉलेज में काफी देर तक हंगामा चला।

Related posts

फर्रुखाबाद में पुलिसकर्मियों ने खेली होली, :डीजे पर जमकर डांस किया ,और गाना भी गाया

Bhaskarnews

सुबह से छाए बादल:चल रही ठंडी हवा, दिन में तेज आंधी चलने की संभावना

Bhaskarnews

डिलीवरी के बाद महिला को मृत घोषित डेथ सर्टिफिकेट पर साइन करा लिया था

Bhaskarnews

Leave a Comment