October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedआगरा

होली से ठीक पहले मंगलवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण में सुबह से बंद मंदिर के कपाट:पट खुलते ही होगी सफाई

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

आगरा संवाददाता –

होली से ठीक पहले मंगलवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण को लेकरशहर के प्रमुख मंदिरों—मनकामेश्वर, कैलाश, रावली, राजेश्वर और लंगड़े की चौकी सहित अन्य प्रमुख देवालयों के कपाट भी सूतक लगते ही बंद कर दिए गए। मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों को विधि-विधान से ढक दिया गया है और ग्रहण काल तक किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जा रहे हैं।

 ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण का स्पर्श अपराह्न 3:20 बजे होगा और मोक्ष शाम 6:47 बजे है। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट रहेगी। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण से पूर्व तीन पहर यानी लगभग 9 घंटे पहले भोजन त्याग करना शुभ माना जाता है। हालांकि बालक, वृद्ध और रोगियों को इस नियम में छूट दी गई है।

Related posts

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

admin

अग्निवीर भर्ती में जिगजैग,बीम और बैलेंसिंग टेस्ट में उतरे अभ्यर्थी:भर्ती का आज तीसरा दिन

Bhaskarnews

Demand to run direct train from Sagar to Nagpur

admin

Leave a Comment