March 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedक्राइम

अलीगढ़ में होली खेलने के दौरान फायरिंग-पथराव, दरोगा का सिर फटा:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

अलीगढ़ संवाददाता –

अलीगढ़ में बुधवार दोपहर 3 बजे होली खेलने के दौरान महिलाओं में कहासुनी हो गई। रंग डालने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुरसों की भी आपस में कहासुनी होने लगी। इस बीच, कैलाश आपा खो बैठा। वह दौड़कर अपने घर की छत पर चढ़ गया। फायरिंग शुरू कर दी।

 पड़ियावाल गांव में दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। फिर देखते ही देखते हालात बिगड़ गए। मारपीट होने लगी। इस बीच, कैलाश आपा खो बैठा। वह दौड़कर अपने घर की छत पर चढ़ गया। फायरिंग शुरू कर दी अंधाधुंध फायरिंग करने से । कुछ लोगो के छर्रे लगने से घायल हो गए।

नाराज ग्रामीणों ने आरोपी का घर घेर लिया। पथराव करने लगे। गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। घर को घेरकर लोगों को दूर करने लगी। इससे नाराज लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। दरोगा का सिर फट गया।

मौके पर और पुलिस फोर्स बुलाई गई। बल-प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। फिर फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ा। इसके आलावा, 12 उपद्रवियों को भी हिरासत में लिया। फिलहाल इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटना बुधवार को मडराक थाना क्षेत्र की है।

Related posts

डॉक्टर बोला- मरीज मरे तो मरने दो, हम नौकर नहीं किसीके :कन्नौज मेडिकल

Bhaskarnews

राजस्थान के जयपुर में हाईकोर्ट बेंच को बम से उड़ाने की धमकी:मिली

Bhaskarnews

कलेक्टर का बड़ा एक्शन,18 पटवारियों 2 लिपिकों की सेवा समाप्त,मचा हड़कंप

admin

Leave a Comment