March 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedफर्रुखाबाद

कायमगंज थानाक्षेत्र के पास बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत:बेटा-दामाद गंभीर रूप से घायल,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद के कायमगंज थानाक्षेत्र के पास एक गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बोलरो-बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में 40 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही बेटा और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

उमेशचंद्र की बेटी नेहा और दामाद उदयराज होली मनाने घर आए थे। दूसरे दिन कुछ सामान खरीदने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

बेटे की हालत नाजूक

मृतक उमेश चंद्र के पुत्र योगेश की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। जबकि दामाद उदयराज का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही जारी है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

कायमगंज बाजार जा रहे थे तीनों

उमेश चंद्र अपने बेटे योगेश और दामाद उदयराज के साथ बाइक से कायमगंज जा रहे थे। जब वे मेहदियावली मजार के पास जौंरा मार्ग से कंपिल बायपास मार्ग पर पहुंचने वाले ही थे  तभी सीपी की तरफ से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायलों के परिजनों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया।

होली पर घर आए थे बेटी-दामाद

मृतक उमेश चंद्र अपने पीछे पत्नी विदेशी देवी, पुत्र संदेश और योगेश, तथा पुत्री निशा छोड़ गए हैं। उनकी एक पुत्री नेहा की शादी हो चुकी है। सूचना मिलने पर पत्नी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उमेश चंद्र कायमगंज नगर के एक व्यवसायी के यहां मुनीमी का कार्य करते थे और परिवार का भरण-पोषण इसी से करते थे। वहीं, घायल योगेश कक्षा 8 का छात्र है।

Related posts

भाजपा सरकार धार्मिक मुद्दों को जानबूझकर आगे बढ़ा रही, शिक्षा स्वास्थ्य और विकास, रोज़गार में है एकदम शून्य- सर्वेश आंबेडकर

admin

एनसीसी गर्ल्स वटालिएन ने हवाई हमलों से बचाव के लिए कराया मॉकड्रिल , बताए सुरक्षा के अन्य तरीके

admin

भारतीय किसान संघ द्वारा बढ़पुर विकासखंड में विकासखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment