October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकासगंज

सर्राफा कारोबारियों का होली मिलन,परिवारों संग मनाया उत्सव

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कासगंज संवाददाता –

होली मिलन समारोह में सर्राफा कारोबारियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

कासगंज और एटा जनपद के सर्राफा कारोबारियों की प्रमुख संस्था जिला सर्राफा एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कासगंज स्थित होटल फोर लीफ के रॉयल गार्डन में आयोजित हुआ, जिसमें दोनों जनपदों के सर्राफा व्यवसायियों ने अपने परिवारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

होली के रंगों और आपसी भाईचारे के माहौल में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी और उनके परिजन शामिल हुए। कार्यक्रम में सामाजिक मेलजोल और उत्सव का अनूठा माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष मिनकी अग्रवाल, मधुकर अग्रवाल, पूरन सिंह राणा, सत्य प्रकाश गहलोत और तनुज राठौर ने संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, राजवीर सोलंकी, संदीप महेश्वरी, मनोज अग्रवाल, प्रकाश माहेश्वरी, पुष्कर अग्रवाल, पदम  सौरभ वर्मा, दिनेश गर्ग, प्रदीप साहू, अक्षत अग्रवाल और यश अग्रवाल सहित कई अन्य सर्राफा व्यवसायी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर होली के पर्व को सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से आपसी संबंधों को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related posts

भीषण हादसा: ब्रिज से सीधे नीचे गिरी बस,2 की मौत, 40 यात्री घायल

admin

इटावा होटल तीन व्यक्तियों का विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

Bhaskarnews

तकनीकी खराबी आने से फिर बंद हुआ चीनी मिल, किसान परेशान

admin

Leave a Comment