August 6, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइमफर्रुखाबाद

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या शव फांसी पर लटका मिला:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अताईपुर कोहना गांव में एक 16 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से लटका मिला। यह घटना शुक्रवार को हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

अताईपुर कोहना गांव निवासी शिवराज शाक्य की पुत्री रितु (16वर्षीय ) गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। परिजनों ने रितु को कमरे के अंदर पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों ने बताया कि मृतका रितु अपने पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। छात्रा की आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इंस्पेक्टर लाइन ऑर्डर सुरजीत सिंह ने बताया कि किशोरी की फांसी से हुई मौत के मामले में फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Related posts

जिलाधिकारी ने संविलियन विद्यालय खिमसेपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

admin

अनियंत्रित तेज रफ्तार कार पलटी दो युवकों की मौत तीसरा साथी गंभीर घायल

admin

15 दिन वीत गए किन्तु किशोरी मोना के रहस्यमय ढंग से लापता प्रकरण में भूमिगत आरोपियों की तलाश अब तक नहीं कर पाई पुलिस

admin

Leave a Comment