August 6, 2026
Bhaskar News Agency
अलीगढक्राइम

अलीगढ़ में फेसबुक पर मिले एक दोस्त ने पहले हमदर्दी जताई,गर्भवती पीड़िता मांग रही ‘इच्छा मृत्यु’:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

अलीगढ़ संवाददाता –

​अलीगढ़ में पीड़िता लोधा क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पति एक कंपनी में फोरमैन थे, जिनकी 1 जनवरी 2025 को हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के करीब तीन-चार महीने बाद महिला की मुलाकात फेसबुक के जरिए आगरा निवासी धीरज सिंघल से हुई।पति की मौत के गम में डूबी महिला को सहारे की तलाश भारी पड़ गई। फेसबुक पर मिले एक दोस्त ने पहले हमदर्दी जताई, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।

​पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने भविष्य के लिए ग्रामीण बैंक (लोधा) में 10 लाख रुपए फिक्स (FD) कराए थे। आरोपी धीरज ने अपनी बेटी की बीमारी और व्यापारिक घाटे का बहाना बनाकर इमोशनल ब्लैकमेल किया। उसने कहा था कि 15 दिन में पैसे लौटा देगा। आरोपी ने जेवर भी ले लिए। अब 7 महीने बीत गए हैं, न पैसे दे रहा है और न शादी कर रहा है। पूछने पर गाली-गलौज और बदतमीजी करता है।अब 7 महीने की गर्भवती पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची महिला ने रोते हुए गुहार लगाई, ‘साहब! या तो न्याय दिला दो, या इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दो।’

​आरोपी ने खुद को विधुर बताया और कहा कि उसकी पत्नी की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। उसने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया और भावनात्मक जाल में फंसा लिया।​महिला का आरोप है कि धीरज ने शादी का झांसा देकर उसे एक होटल में बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला गर्भवती हो गई और उसने धीरज को इस बारे में बताया, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उसे गर्भपात की दवाइयां लाकर देने लगा और लगातार दबाव बनाने लगा।

​इस धोखे ने महिला को सामाजिक रूप से भी कहीं का नहीं छोड़ा। पीड़िता ने रोते हुए बताया कि समाज के लोगों की बातों में आकर उसका 12 साल का बेटा भी अब उसे घर से बाहर निकाल रहा है। वह पिछले दो-तीन दिनों से सड़क पर रहने को मजबूर है। महिला का कहना है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

​महिला ने एसएसपी कार्यालय में लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दर्ज मुकदमे में भी पीड़िता ने लिखा है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला, तो सामाजिक लोक-लाज और मानसिक प्रताड़ना के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर होगी। वहीं, एसएसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नशेड़ी ई-रिक्शा चालक में पुलिस को दी सूचना

admin

अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़

admin

आगरा में होली से पहले युवक की मौत:डीजे बजाने को लेकर,युवकों ने जमकर पीटा

Bhaskarnews

Leave a Comment