October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedलखनऊ

लखनऊ में:बड़ा इमामबाड़ा पर इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान था

भास्कर न्यूज़ –

लखनऊ संवाददाता –

लखनऊ में आज अलविदा (रमजान का आखिरी जुमा) की नमाज अदा की जा रही। अलविदा की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में हो रही है। ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में नमाज अदा की जा रही है। टीले वाली मस्जिद पर नमाज को लेकर खास तैयारी की गई है। टीले वाली मस्जिद के नायब इमाम इम्तियाज हसन ने बताया कि यहां 370 सालों से अलविदा की नमाज अदा की जा रही है।

बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में शिया समुदाय अलविदा की नमाज अदा करेगा। नमाज के बाद ‘अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ मनाया जाएगा । इस खास मौके पर इजराइल के विरोध में प्रदर्शन होगा। शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने इसके लिए ऐलान किया था। उन्होंने कहा है कि बड़ी संख्या में आसिफी मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद सभी लोग प्रदर्शन में शामिल हों।

हमारा मकसद है कि ईरान के लोगों को उनके अधिकार दिलाना और इजराइल जो बेगुनाहों का सालों से खून बहा रहा है, उसके खिलाफ आवाज बुलंद की जाए। अलविदा की नमाज और इजराइल-ईरान के बीच युद्ध के हालात को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।और संवेदनशील इलाकों में भारी फोर्स तैनात है।

Related posts

2 महिलाओं के बीच हुई बहस और होने लगी गोलीबारी, हमले में 11 लोग हुए घायल

admin

लखनऊ में नई नई थीम बाली24 कैरेट सोने की गुझिया60 हजार है कीमत;

Bhaskarnews

बदायूं में रोडवेज बसों से डीजल चोरी: हो रहा है पहुचे अधिकारी बस में मौजूद नहीं था स्टाफ

admin

Leave a Comment