March 17, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी सम्मान का आयोजन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद संवाददाता – अंतररष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आकांक्षा समिति फर्रुखाबाद के तत्वावधान में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आफीसर क्लब फर्रुखाबाद में आयोजित किया गया । इस अवसर पर बोलते हुए आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ वन्दना द्विवेदी ने कहा कि अंतररष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व की महिलाओं के आत्मसम्मान को परिलक्षित करता है । हम सभी जानते हैं कि भारत में नारी का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है भारतवर्ष में इसकी महत्ता सदैव रही है’ यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ प्रसिद्ध मनुस्मृति श्लोक में कहा गया है कि जहाँ नारियों का सम्मान और पूजा की जाती है, वहाँ देवता निवास करते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी सम्मान का आयोजन
नारी सशक्त होगी तभी भारत सशक्त होगा—प्रोफेसर वन्दना द्विवेदी…

यह केवल भारतीय संस्कृति में ही महिलाओं के उच्च स्थान और उन्हें शक्ति का प्रतीक मानने की परंपरा को दर्शाता है। वर्तमान समय शिक्षा और ज्ञान का है हम कोई भी कार्य करें अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करें। मिशन शक्ति का उद्देश्य है महिलाओं को सुरक्षा सम्मान और स्वालंबन प्रदान करना आज की भारतीय बेटियां केवल गृहस्थ जीवन तक सीमित नहीं है वे विज्ञान में उपग्रह प्रक्षेपण कर रहे हैं ओलंपिक में पदक जीत रहे हैं राजनीति और प्रशासन में नेतृत्व कर रहे हैं और रक्षा के क्षेत्र में भी अद्भुत योगदान दे रहे हैं यह सब हमारे सरकार की प्रयास से ही संभव हुआ है स्त्री का कल्याण ही समाज का कल्याण है एक शिक्षित स्त्री पूरे परिवार को शिक्षित करती है एक आत्मनिर्भर स्त्री समाज को आत्मनिर्भर बनती है और एक सुरक्षित स्त्री पूरे राष्ट्र को सुरक्षित करती है जब नारी सशक्त होगी तभी भारत सशक्त होगा और जब भारत सशक्त होगा तभी वह विश्व गुरु के अपने गौरवशाली स्थान को पुनः प्राप्त कर सकेगाउन्होंने जनपद के विभिन्न दायित्वों एवम क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया ।श्रीमती सुमन त्रिपाठी ,सुश्री दीपिका राजपूत ,श्रीमती बिंदु गुप्ता ,डॉ शशि किरण सिंह (सभी शिक्षा ) ,सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय ,श्रीमती दीप्ति वत्स ,श्री मती नम्रता सिंह ,सुश्री निहारिका पटेल ,प्रियंका गाँधी ,जे एस ग्रुप फर्रुखाबाद की चेयरमैन डॉ सुनीता यादव ,श्रीमती पूनम पाल ,श्रीमती शुभांगी अग्निहोत्री ,श्रीमती गीतांजलि पटेल ,स्मृतिअग्निहोत्री संचालन हेतु राना हिज़ाब और ताइक्वांडो की बालिकाओं को सम्मानित किया गया ।इन सभी को विभिन्न क्षेत्रों यथा शिक्षा, कविता, संगीत, चिकित्सा , गंगा स्वच्छता, पर्यटन, स्वयं सहायता समूह के क्षेत्र में सम्मानित किया गया ।आकांक्षा समिति फर्रुखाबाद की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ वन्दना द्विवेदी, कोषाध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह, सहसचिव श्रीमती गुंजा जैन, श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती साक्षी गुप्ता, श्रीमती डॉ ज्योति गुप्ता, श्रीमती श्रद्धा , श्रीमती अनीता पाठक, श्रीमती भावना गुप्ता, दीपिका त्रिपाठी,श्रीमती डॉ मीनू गुप्ता आदि आकांक्षा समिति की नारी शक्तियां उपस्थित रहीं ।कुशल संचालन राना हिज़ाब ने किया ।

Related posts

गंदगी के वीच गुजर रही शुगर मिल कालोनी वासियों की जिंदगी

admin

लाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शासी निकाय की बैठक

admin

लखनऊ के गोमती नदी में युवक का मिला शव

admin

Leave a Comment