October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशकानपुर नगर

कानपुर में दिल्ली रूट पर फटा सिलेंडर मिला:बैग में प्रतापगढ़ के बुजुर्ग का आधार-मोबाइल मिला

भास्कर न्यूज़

संवाददाता कानपुर –

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 2 किमी दूर दिल्ली-प्रयागराज रेलवे ट्रैक किनारे बुधवार रात पांच किलो का गैस सिलेंडर जलता मिला। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की सूचना पर पुलिस और आर पी एफ  की टीम मौके पर पहुंची।

पास में एक बैग पड़ा था, जिसमें कपड़े, बर्तन, झूला, मोबाइल, आधार कार्ड और अन्य सामान मिले हैं। आधार कार्ड में प्रतापगढ़ के ओम प्रकाश मिश्रा (52)साल के  है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यात्रा के दौरान बैग गिरने से सिलेंडर फटा होगा, जिससे उसमें आग लग गई।

प्रयागराज जा रही महाबोधि एक्सप्रेस से बैग गिरने की आशंका है।डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया- डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर आगे एक सिलेंडर में आग लगी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के आधार पर ओमप्रकाश मिश्रा से संपर्क किया तो उनके बेटे ने फोन उठाया।

पुलिस अफसरों के साथ एफएसएल टीम, जीआरपी और आरपीएफ, क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। साजिश और शरारत के एंगल पर भी जांच की जा रही है । घटना के बाद मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने ओमप्रकाश मिश्रा की तलाश शुरू कर दी है। ट्रेन में सिलेंडर लेकर सफर करने के जुर्म में भी उन पर कार्रवाई हो सकती है। स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह बैग फेंका गया या फिर गिर गया, इसकी जांच की जा रही है।

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जन सुनवाई समाधान प्रणाली के सम्बन्ध में बैठक

admin

महिला की हत्या:संपत्ति विवाद में किया था मर्डर, शव लटकाकर आत्महत्या दिखाने की थी कोशिश

Bhaskarnews

रसखान प्रेक्षागृह में राजस्व विभाग की कार्यशाला का हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment