October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

जिलाध्यक्ष ने लोहिया मूर्ति पर पहनाई माला, पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में महान समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व सांसद डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ .राम मनोहर लोहिया जी को मालाएँ पहनाई गई

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने डॉ. लोहिया को सामाजिक समरसता और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि लोहिया ने सदैव सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और भेदभाव व सामाजिक हिंसा का विरोध किया। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय लोकतंत्र में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका अदा की। यादव ने जोर देकर कहा कि आज का पीडीए आंदोलन डॉ.राम मनोहर लोहिया के मजबूत विचारों की नींव पर ही टिका है।

Related posts

दुग्ध विकास समिति के ख़राब प्रबंधन के लिए प्रबंधक दुग्ध विकास को सीडिओ ने लगायी कड़ी फटकार

admin

4 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या के मामले में युवक का मिला शव

admin

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण

admin

Leave a Comment