August 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

लखनऊ में शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या,दोस्तों ने गर्दन से मांस भी निकाल दिया था:

भास्कर न्यूज़

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ में टाइल्स कारीगर को दोस्तों ने मारने के बाद उसकी गर्दन से मांस निकाल दिया था। उसे शराब पार्टी के लिए बुलाया था। सबने जमीन पर पड़ी ईंटों पर बैठकर पार्टी की। जब युवक नशे में हो गया तो उसे दोस्तों ने मौत के घाट उतार दिया। उसकी गर्दन पर किसी हथियार से वार किया फिर गर्दन पर इतनी जोरदार मारा की सारा मांस निकाल दिया।

घटना मंगलवार रात की है। मृतक की पहचान चिनहट के कल्याणी बिहार कॉलोनी के रितेश सिंह के रूप में हुई थी। मां ने घटनास्थल पर रोते हुए बताया था- रितेश बिना बताए घूमने निकला था। अंतिम बार उसने फोन पर बात की थी। कहा था- निशातगंज में हूं। इसके बाद कॉल काट दिया।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रितेश की डेडबॉडी पर कई चोट के निशान मिले हैं। युवक को पहले पीटा गया। उसके बाद हत्या कर दी गई। पुलिस की तीन टीमें नामजद आरोपी दोस्त प्रियांशु की तलाश में लगी हैं। वहीं, दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस हर एंगल पर जांच-पूछताछ कर रही है।

रितेश के गले में काफी गहरे जख्म थे। गले का आधा हिस्सा कट चुका था, जो गायब भी था। ऐसा लग रहा था कि चापड़ जैसे धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया हो। गले पर कई बार वार किया गया। इस दौरान उसके गले से ज्यादातर मांस निकल गया। ज्यादा खून भी बह रहा था।पुलिस की छानबीन चल रही है

Related posts

सायं 6 बजे तक बन्द रहेंगी शहर की सभी दुकानें: जिलाधिकारी

admin

चोरी के मामले में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने 5 शातिर अभियुक्तों पर मुकद्दमा लिख भेजा जेल

admin

अमेठी सांसद ने रक्तदान शिविर का किया गया उद्घाटन

admin

Leave a Comment