October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

लखनऊ में बड़े भाई और छोटे भाई में हुआ था झगड़ा बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई के:सिर पर मारा रॉड,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ में बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई के सिर पर रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी।पहले दोनों ने रात में शराब पी थी। उसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ। धीरे -धीरे झगड़ा बड़ने लगा तो मां ने किसी तरह शांत कराया। जब छोटा भाई सो गया तो बड़े भाई ने उसके सिर पर लोहे का रॉड मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामला बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव का है। वारदात रविवार रात करीब 11 बजे की है। इसकी जानकारी सोमवार की सुबह मां को तब हुई जब वह छोटे बेटे को जगाने गई। उसके चेहरे से चादर हटाई तो सिर और चेहरा खून से सना हुआ था। यह देखते ही मां बिलख पड़ी। इससे पड़ोसी भी जागकर भागते हुए उसके घर में आ गए।

मृतक आलोक उर्फ गोलू (24) के है। बड़े भाई श्रवण गौतम (30) ने अपने छोटे भाई के सिर पर रॉड मारा छोटे भाई की तुरंत मृत्यु हो गई। हत्या के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। आरोपी 3 भाई हैं। मझला भाई वीरेंद्र उर्फ अटल मानसिक रूप से कमजोर है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रवण को हिरासत में ले लिया।

बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया- सोमवार सुबह सूचना मिली कि किसी ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। जब मौके पर खांडेदेव गांव पहुंचे तो पता चला कि आलोक के सिर पर उसके सगे बड़े भाई श्रवण ने रॉड मारकर हत्या की है। दोनों में किसी बात को लेकर रात करीब 9:30 बजे झगड़ा हो गया था। उसके बाद दोनों सोने चले गए।

जब आलोक सो गया तो उसी दौरान श्रवण ने मौका पाकर उसके सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया जिससे आलोक की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की मां यशोदा देवी की शिकायत के आधार पर बड़े बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता पुत्तीलाल की 8 साल पहले मौत हो चुकी है।

Related posts

एआरटीओ प्रवर्तन ने बिना फिटनेस के 11 वाहनों को सीज कर – एक ट्रैक्टर ट्राली पर जुर्माना कार्यवाही करते हुए ,ओवरलोड ट्रक किया सीज

admin

वर्ष 2025-26 का 2,70,19,850 का लाभ का बजट पारित

admin

गंदगी के वीच गुजर रही शुगर मिल कालोनी वासियों की जिंदगी

admin

Leave a Comment