June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगरहादशा

कानपुर में जर्जर मकान ढहा, 4 लोग दबे:मलबे की चपेट में आए ;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर –

कानपुर में सोमवार रात एक जर्जर मकान ढह गया। मकान के निचले हिस्से में चाय की दुकान और मोबाइल, बेल्ट-पर्स की दुकान थी। हादसे के समय वहां कुछ लोग मौजूद थे। चार लोग मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम पहुंच गई।

रात तकरीबन 10 बजे के बाद बेकनगंज स्थित 99/89 नंबर का मकान, जो जर्जर स्थिति में था, अचानक ढह गया। मकान का बड़ा हिस्सा सड़क और बगल की गली की तरफ भरभरा कर गिर गया। दुकान के आसपास कुछ लोग मौजूद थे, वहीं नीचे चाय की दुकान पर भी लोग चाय पी रहे थे। हादसे में चार लोग मलबे में दब गए।स्थानीय लोगों ने किनारे के हिस्से से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन लोगों को मामूली चोट आई है। इनमें रियाज और मोहम्मद मंसूर के भाई मंजूर, जिनकी पान की दुकान थी, घायल हो गए। उनके पैर और कमर में चोट आई है।एसीपी अमरनाथ ने बताया कि बेकनगंज स्थित यह मकान जर्जर हालत में था। मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद के चलते इसमें ताला लगा था। नगर निगम ने भी इसे खतरनाक घोषित कर दिया था। मकान में कोई नहीं रहता था, केवल कुछ दुकानें थीं। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related posts

सभापति ने की आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों की समीक्षा

admin

बाबा साहब की जयंती उपलक्ष्य में सपा कैंप कार्यालय पर हुआ स्वाभिमान – स्वमान समारोह का भव्य आयोजन

admin

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही, अधिकारियों के आदेश की हुई अवहेलना

admin

Leave a Comment