October 7, 2026
Bhaskar News Agency
आगराउत्तर प्रदेशक्राइम

फॉर्च्यूनर के लिए पत्नी को जहर खिलाने वाला पति दरोगा लाइन हाजिर:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता आगरा –

आगरा में पत्नी को जहर देने वाले दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही महिला के परिजन फरीदाबाद से आगरा पहुंचे। उन्होंने दरोगा के खिलाफ थाना न्यू आगरा में शिकायत दी थी।पिता ने दरोगा लोकेश भाटी पर फॉर्च्यूनर कार की मांग पूरी न होने पर बेटी मीनाक्षी के साथ मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- शिकायत और पीड़िता के बयान के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच थाना न्यू आगरा में की जा रही है। इसको देखते हुए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है।

मीनाक्षी फरीदाबाद के वल्लभगढ़ क्षेत्र के चांदपुर गांव की रहने वाली है। उसकी मां ने बताया कि 21 अप्रैल, 2021 को बदायूं के रामपुर के रहने वाले लोकेश भाटी से बेटी की शादी की थी। लोकेश थाना न्यू आगरा में तैनात हैं। दोनों लॉयर्स कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों का 6 महीने का बच्चा भी है।

Related posts

पेंट्स की दुकान का दुकानदार बीबी संग करोड़ों लेकर हुआ फरार

admin

सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बाराबंकी में रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

अमेठी में गढ्‌ढे में डूबने से हुई युवक की मौत

admin

Leave a Comment