October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊहादशा

ज्वेलर्स के मकान में लगी आग:22 साल की बेटी ने कूदकर बचाई अपनी जान,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ में ज्वेलर के 3 मंजिला मकान में लगी आग । घर में परिवार के 6 लोग सो रहे थे। जैसे ही आग किचन से कमरों की ओर फैली, घर के लोग जाग गए। इस दौरान ज्वेलर की 22 साल की बेटी दूसरी मंजिल से कूद गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक मासूम बच्ची सहित परिवार के 5 लोगों को सीढ़ियों से उतारा। इस दौरान मकान पूरी तरह धू-धूकर जलता रहा।

दुर्घटना गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे सरोजनीनगर में दरोगा खेड़ा स्थित पार्थ रिपब्लिक अपार्टमेंट के पास हुई। यहां ज्वेलर अजय रस्तोगी (49) अपने परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी अनीता वर्मा (47), बेटा विनायक (16), बेटी तन्नू (22), विवाहित बेटी शीतल वर्मा (30) और छह वर्षीय पोती विरानिका हैं।ज्वेलर अजय रस्तोगी ने बताया कि मकान की तीसरी मंजिल पर किचन है। वहीं, शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हमें तो पता भी नहीं चला। पड़ोसियों ने शोर मचाया तब हम लोगों की नींद खुली। मैंने CCTV से देखा तो सच में तीसरी मंजिल में आग लगी हुई थी। बेटी तन्नू आग देखते ही दूसरी मंजिल से कूद गई।अपनी जान बचाई

Related posts

खेत की रखवाली कर रही 17 साल की नाबालिक के साथ विशेष समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म

admin

सावन में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, नगर में पैदल गश्त कर लिया व्यवस्था का जायजा

admin

राज्यपाल बोले – कुंभकर्ण टेक्नोक्रेट था, रावण ने उड़ाई थी अफवाह

admin

Leave a Comment