October 7, 2026
Bhaskar News Agency
आगराउत्तर प्रदेशप्रशासनिक

कलेक्ट्रेट में युवक ने निर्वस्त्र होकर किया हंगामा:पुलिस कर रही पूछताछ,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता आगरा –

आगरा में कलेक्ट्रेट स्थित डीसीपी सिटी कार्यालय के बाहर सोमवार दोपहर एक युवक ने निर्वस्त्र होकर हंगामा किया। युवक का आरोप था कि पुलिस उसके मामले की सुनवाई नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा था।

सोमवार को शाहगंज निवासी युवक डीसीपी कार्यालय पहुंचा और आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके मामले में गलत रिपोर्ट दर्ज की है। युवक ने बताया कि रिपोर्ट किसी किरन के नाम से दर्ज है, जबकि वह खुद लड़का है। इस दौरान उसने अपने कपड़े उतार दिए और कार्यालय के बाहर निर्वस्त्र होकर खड़ा हो गया।और हंगामा करने लगा और कहता है पुलिस मेरी कोई सुनबाई नही कर रही है

स्थानीय लोगों ने उसे कपड़े पहनने और शांत होने के लिए समझाया, लेकिन युवक हंगामा करता रहा। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि युवक पहले भी ऐसे कदम उठा चुका है और उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है।पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवक को शांत किया और उसके बयान दर्ज कर रही है।

Related posts

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

admin

हरदोई मण्डी स्थित धान क्रय केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

admin

रोडवेज बस में युवक हुआ जहर खुरानी का शिकार

admin

Leave a Comment